फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा से जल जमाव, गंगा का जल स्तर भी बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर में रविवार को दोपहर बाद लगभग एक घंटे तक वर्षा होने से जगह-जगह जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान लोग बारिश में भीग कर उसका आनंद उठाया।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाये रहे। दोपहर बाद अचानक बरसात शुरु हो गई। वर्षा के कारण कई स्थानों पर जल-जमाव देखने को मिला। संगमोहाल, भरुहना रोड पर सड़क के गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि वर्षा से लोगों को उमस से राहत मिली। रविवार का दिन होने से नगर के अधिकांश लोगों ने जल प्रपातों पर पहुंच कर मौज मस्ती की।प्रतिदिन हो रही वर्षा से गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। गंगा का जल स्तर रविवार को शाम चार बजे तक 69.050 मीटर दर्ज किया गया। शनिवार को गंगा का जल स्तर 68.960 मीटर था। जिसके अनुसार गंगा चार घंटे में एक सेंटीमीटर के हिसाब से बढ़ रही हैं। अन्य प्रदेशों में हो रही वर्षा के कारण तथा बांधों से पानी छोड़ने पर गंगा की जलस्तर में वृद्घि का आशंका बढ़ गई है। शनिवार को नरौरा बांध से एक लाख 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था, जिसकी सोमवार शाम तक जिले में पहुंचने की संभावना है। भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने की सूचना पर जनपद के समस्त बाढ़ चौकियों को एलर्ट कर दिया गया है। गंगा के किनारों पर रहने वाले बाढ़ की आशंका से भयभीत हैं। अभी भी गंगा खतरे के निशान से लगभग आठ मीटर नीचे से बह रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें