फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच करने गए अधेड़ की करेंट लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गाँव में शौच के लिए गए अधेड़ की गुरुवार की सुबह करेंट लगने से मौत हो गई। गुरुवार को अर्जुनपुर गाँव निवासी बृजमोहन घर से दूर शौच के लिए गया था लेकिन जब वह काफी देर बाद भी घर नहीं लौटा तो घर वाले परेशान होकर खोजबीन करने लगे। इसी दौरान गांव के किसी व्यक्ति ने बताया कि कोई आदमी करेंट की चपेट में आकर खंभे से चिपक गया है। घर वाले घटनास्थल की ओर दौड़े, आनन फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें