फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरहा हंस बाबा आश्रम में श्रद्घा से नवाया शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विंध्याचल। विंध्याचल के महुवारी कला स्थित देवरहा हंस बाबा सिद्घाश्रम में गुुरु पूर्णिमा का पर्व बड़े ही श्रद्घाभाव से मनाया गया। उ.प्र. के कई जिलों सहित बिहार, झारखंड, दिल्ली, एमपी, उड़ीसा, जम्मू एवं महाराष्ट्र आदि प्रांतों से बड़ी संख्या में शिष्य पहुंचे हुए थे। आश्रम पहुंचे शिष्यों ने बड़े ही श्रद्घाभाव से गुरु के चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। विधिवत गुरु पूजन-अर्चन सहित परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

देवरहा हंस बाबा सिद्घाश्रम में शनिवार से ही हजारों की संख्या में शिष्यों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो रविवार की सुबह तक चलता रहा। क्या छोटे और क्या बड़े सभी अपने गुरुदेव के चरणों की रज लेने को लालायित दिखाई दिए। अपने गुरु के प्रति भक्ति ऐसी की बड़ी संख्या में शिष्य झमाझम बारिश में भीगते हुए आश्रम पहुंचकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम परिसर में बने भव्य मचान पर गुरुदेव भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए सुबह के सात बजे ही विराजमान हो गए थे, जहां से बाबा अपने भक्तों को आशीर्वाद दे रहे थे। बाबा का दर्शन पाकर दूरदराज से आए शिष्य निहाल हो उठे। गुरु पूर्णिमा पर्व पर आश्रम परिसर में स्थित गौ-शाला में गाय का भी विधिवत पूजन किया गया। इस मौके पर आश्रम परिसर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था, जिसमें हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। देवरहा हंस बाबा के जयकारे से पूरा आश्रम गुंजायमान हो रहा था। आश्रम परिसर में दूरदराज से आए शिष्य समूह में एकत्रित होकर ढोल-मंजीरे के साथ भजन-कीर्तन करने में मशगूल दिखाई दी। झमाझम हो रही भारी बारिश के बावजूद भी भक्त छाता का सहारा लेकर बाबा का आशीर्वाद लने के लिए डटे रहे। आश्रम के मुख्य गेट से आए भक्तों के बीच मखाना, लड्डू सहित फल आदि प्रसाद के रूप में अनवरत वितरित किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें