मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के लोहंदी तालाब के पास युवक की गला दबा कर किए गए हत्याकांड का खुलासा करने के करीब पुलिस पहुंच गई। सूत्रों की माने में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक से पूछताछ जारी है।
बता दें कि छह जून की रात लोहंदी तालाब के पास बेलमऊा नई बस्ती निवासी पवन सोनी की अज्ञात लोगों ने गला दबा कर हत्या कर दी थी। सात जून यकी सुबह युवक का शव मिलनने पर परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पवन की हत्या करने के आरोप में तहरीर दी। पुलिस मामले की छानबीन कर ही है। इसी बीच उसे सुराग लगा कि पवन के एक करीब रिश्तेदार ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। शक के आधार पर पुलिस ने उसे मंगलवार की देर शाम हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों की माने पुलिस हत्या के करीब पहुुंच गई है।