पल्स पोलियाे अभियान के पहले दिन दो लाख 28 हजार 561 बच्चाें को पोलियंाें की खुराक दी गई, जो निर्धारित लक्ष्य का 59.5 प्रतिशत है।
अभियान के दूसरे दिन से लगातार पांच दिनाें तक 732 टीमें लोगों के घर घर जाकर बच्चाें को पोलियो की दवा पिलाने का काम करेगी।
जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने जिला महिला चिकित्सालय में एक बच्चे को दो बूंद पोलियकी दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इसके बाद पूरे जिले के लिए टीमें रवाना हो गई।
सीएमओ आरसी गुप्ता ने बताया कि अभियान के दौरान उन्होंने नगर व चील्ह इलाके में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। अभियान के पहले दिन दो लाख 28 हजार 561 बच्चाें को दवा पिलाई गई।
जो निर्धारित लक्ष्य का 59.5 प्रतिशत है। बताया कि तीन लाख 88 हजार 144 बच्चाें को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सोमवार से पांच दिनाें तक लगातार 732 टीमें जिले में लोगाें के घर घर जाकर दवा पिलाने का काम करेंगी।