फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: 5.71 करोड़ से बन रहे तीन प्रवेश द्वार का 50 फीसदी काम पूरा

विज्ञापन
इलिया कस्बा में निर्माणाधीन अंतर राज्य प्रवेश द्वार। संवाद
विज्ञापन
जिले में पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड की ओर से 5.71 करोड़ रुपये की लागत से तीन प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। इनमें अहरौरा-चकिया-इलिया, लेवा-इलिया व चंदौली-धरौली मार्ग पर प्रवेश द्वार का निर्माण 50 प्रतिशत से अधिक पूरा कर लिया गया है। वहीं माल्दह पुल से महराइच मार्ग पर भी 1.71 करोड़ रुपये की लागत से प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


बाहर से आने वाले लोगों और सैलानियों को जिले की कला, साहित्य, धार्मिक विरासत व इतिहास की पहचान से रूबरू कराने की योजना के तहत स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं। द्वार पर कला और संस्कृति को दर्शाया जाएगा। जिले में वर्तमान में तीन प्रवेश द्वारों का निर्माण चल रहा है जो करीब 50 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। पत्थर चिपकाने का काम चल रहा है। वहीं लेवा-इलिया मार्ग पर बन रहे प्रवेश द्वार पर बीम कास्टिंग का काम पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा चंदौली-धरौली मार्ग पर बन रहे प्रवेश द्वार का भी कार्य 50 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। वहीं माल्दह पुल से महराइच मार्ग पर बनने वाले प्रवेश द्वार के लिए टेंडर की प्रकिया पूरी की जा रही है।

प्रवेश द्वार 10 मीटर ऊंचा होगा व इसपर आरसीसी फ्रेम लगाए जा रहे हैं। प्रवेश द्वार पर गुलाबी रंग के पत्थर कलर कटिंग कर लगाए जा रहे हैं। डिजाइनिंग के लिए इसमें काले पत्थरों का भी प्रयोग किया जा रहा है। इसके अलावा प्रवेश द्वार को दोनों ओर दो मंदिरनुमा अन्य द्वार भी बनाए जा रहे हैं। कृष्ण कुमार, अधिशासी अभियंता (निर्माण खंड), चंदौली ने कहा कि
विज्ञापन


जिले में तीन प्रवेश द्वारों का कार्य तेजी से चल रहा है जबकि चौथे के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अगले वर्ष के फरवरी माह तक तीनों प्रवेश द्वारों का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं चौथे प्रवेश द्वार के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें