फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए सवा 55 करोड़

Sun, 25 Dec 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
विज्ञापन
‌ज‌िला पंचायत अध्यक्ष प्रमिला सिंह
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष प्रमिला सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। हंगामे के बीच पुनरीक्षित बजट 2016-17 और मूल बजट 2017-18 की स्वीकृति पर चर्चा की गई। वित्तीय वर्ष 2016-17 में 55 करोड़ 34 लाख आय और व्यय का पुनरीक्षित बजट पास किय गया। बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने हैंडपंपों को रिबोर व अधिष्ठापन, जर्जर बिजली तारों को बदलने, राजीव गांधी विद्युतीकरण में गडबडी और पीएचसी-सीएचसी से चिकित्सकों के गायब रहने को लेकर खूब शोर मचाया। 
विज्ञापन



जिला पंचायत की बैठक में पिछले बैठक की कार्रवाई की पुष्टि पर चर्चा की र्गई। सदस्यों ने पिछली बैठक में उठाये गये बिंदुओ को अधिकारियों द्वारा अमल में नही लाने पर नाराजगी जताया। डाक्टरों व दवाइयों की उपलब्धता के जबाब देने पर मुख्य चिकित्साधिकारी के द्वारा सही जवाब नहीं देने पर उनके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करने को कहा।


 जिला पंचायत सदस्य राजेश नारायण तिवारी ने मांग किया कि राजीव गांधी विद्युतीकरण कार्य, हैंडपंपों के रिबोर और पीएचसी-सीएचसी चिकित्सकों की नियुक्ति की जांच की मांग की। जिस पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने जांच टीम गठित किया। जांच के बाद निरीक्षण आख्या प्राप्त होने पर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई करने पर होगी। सदस्यों  द्वारा प्रत्येक दो माह पर नियमानुसार बैठक कराने का मांग की गई। 
विज्ञापन



अजंनी नंदन पांडेय ने कहा कि गांव में सफाईकर्मियो की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। सदस्य वसीम अहमद ने एनएच सात शीतला मंदिर से लालगंज के सड़क को बनवाने की भी मांग की।

जिला पंचायत के पुनरीक्षित बजट 2016-17 एवं मूल बजट 2017-18 के स्वीकृति पर विचार किया गया। जनपद मीरजापुर को लेबर बजट 2017-18 की स्वीकृति पर चर्चा किया गया। जिला पंचायत मीरजापुर के किराये के भवनो के किराये की नवीनीकरण और सम्पत्ति एवं विभव कर वर्ष 2016-17 के स्वीकृति पर विचार किया गया। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों की जर्जर सड़कों की मरम्मत कराने का फैसला लिया गया।

अपर मुख्य अधिकारी विंध्याचल सिंह कुशवाहा, डीसी मनरेगा प्रेम प्रकाश त्रिपाठी, पीडी हरिचरण सिंह, किरनबाला सिंह, आईएन सिंह, समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र यादव, सांसद प्रतिनिधि रमाशंकर सिंह पटेल, सदस्य कल्याण यादव, मो0 वारिस, संजय सिंह गहरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें