फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जिले के निकायों में 54.08 प्रतिशत मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। निकाय चुनाव में जिले के सभी चार निकायों में शाम छह बजे तक 54.08 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें मिर्जापुर नगर पालिका में 49.34 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले बार के 51.88 प्रतिशत से कम रहा। चुनार में 66.31 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार अहरौरा में 74.37 प्रतिशत तथा नगर पंचायत कछवां में 67.30 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन

जिले के चार निकायों में बृहस्पतिवार को छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। मतदान निर्धारित समय सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। एक-दो जगह एजेंट नहीं रहने अथवा मतदाताओं के न पहुंचने से कुछ विलंब हुआ। शाम पांच बजे तक जिले के सभी चार निकायों में मतदान का औसत 49 प्रतिशत रहा।
जिले के चार निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 37 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इसी तरह से इन सभी चारो निकायों के कुल 100 वार्डों के सभासद पद के लिए 563 प्रत्याशी मैदान में हैं। सभी निकायों में कुल 286390 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से शाम पांच बजे तक 49 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। वर्ष 2017 में नगर पालिका मिर्जापुर में 51.88 प्रतिशत, चुनार मेंं 74.04 प्रतिशत, अहरौरा में 75.31 तथा नगर पंचायत कछवां में 63.34 प्रतिशत मतदान हुआ था। नगर पंचायत कछवां के वार्ड संख्या आठ तिवारियान वार्ड से सभासद पद के लिए नामांकन करने वाले निर्दलीय उम्मीदवार सचिन ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। अहरौरा के कोईरान बाजार वार्ड नंबर 20 के भाजपा के सभासद प्रत्याशी अशोक कुमार का निर्विरोध निर्वाचन तय है। इसी प्रकार वर्ष 2023 के हुए मतदान में मिर्जापुर निकाय के लिए 49.34 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले बार के 51.88 प्रतिशत से कम रहा। इसी प्रकार चुनार में 66.31 प्रतिशत मतदान हुआ। अहरौरा में 74.37 प्रतिशत तथा नगर पंचायत कछवां में 67.30 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार वर्ष 2023 के हुए मतदान में मिर्जापुर निकाय के लिए 49.34 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले बार के 51.88 प्रतिशत से कम रहा। इसी प्रकार चुनार में 66.31 प्रतिशत मतदान हुआ। अहरौरा में 74.37 प्रतिशत तथा नगर पंचायत कछवां में 67.30 प्रतिशत मतदान हुआ।नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के हिंदू बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बूथ संख्या 214 पर सुबह 7:10 बजे मतदान शुरू हुआ। वहां कोई एजेंट ही नहीं था। एजेंट के आने पर मतदान शुरू हुआ। अन्य जगहों पर मतदान अपने निर्धारित समय से शुरू हो गया था। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा, अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल व अन्य अधिकारी लगातार बूथों का भ्रमण कर मतदान की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें