जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की सीटों पर प्रवेश के लिए शनिवार को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा को 539 छात्रों ने छोड़ दिया। प्रवेश परीक्षा में 3357 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।
प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में पांच केंद्र बनाए गए थे। खंड शिक्षा अधिकारी परीक्षा को सकुशल और नकलविहीन कराने के लिए चक्रमण करते रहे।
जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के लिए केंद्रों पर व्यवस्था किया गया था।
परीक्षा के लिए मुसफ्फरगंज स्थित कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज, एएस जुबिली इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, राजस्थान इंटर कालेज और विंध्याचल स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में नवोदय में प्रवेश के लिए छात्रों ने परीक्षा दिया।
परीक्षा प्रभारी चंदन वागीश ने बताया कि जिले में प्रवेश परीक्षा में 3896 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 3357 परीक्षार्थी प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए।
वहीं 539 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दिया। परीक्षा के दौरान सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था रही।