फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक जांची गई 52 फीसद उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अब तक जांची गईं 52 फीसदी उत्तर पुस्तिकाएं
विज्ञापन

धीरे-धीरे बढ़ रही है मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की संख्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। जिले में अब तक दी गई एक लाख 83 हजार दो सौ 77 के सापेक्ष 94 हजार चार सौ 74 अर्थात 52 फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। अब मूल्यांकन केंद्रों पर परीक्षकों की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है। शनिवार को 521 परीक्षक जांच केंद्रों पर पहुंचे।
शनिवार को 23 हजार चार सौ 69 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। राजकीय इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की अंग्रेजी, जीव विज्ञान, समाजशास्त्र एवं इतिहास का मूल्यांकन हो रहा है। शनिवार को इस केंद्र पर चार हजार छह सौ 31 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। बीएलजे इंटर कालेज में दो हजार छह सौ 29, कांशीराम राजकीय बालिका इंटर कालेज में तीन हजार तीन सौ 17, माता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज तीन हजार दो सौ 64 तथा राजस्थान इंटर कालेज में सबसे अधिक नौ हजार छह सौ 28 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई।
विज्ञापन

द्वितीय चरण का मूल्यांकन 18 से
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का द्वितीय चरण का मूल्यांकन राजकीय इंटर कालेज में 18 मई से शुरू होगा। इसमें बही खाता तथा लेखाशास्त्र, अधिकोषण तत्व तथा कृषि अभियंत्रण की विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह ने दी।
विज्ञापन

असहयोग की दी चेतावनी
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने असहयोग करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि मूल्यांकन का निरीक्षण करने आए अधिकारी अपनी भाषा पर संयम नहीं रखेंगे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं तो संघ असहयोग करने के लिए बाध्य होगा। संघ के मंडल अध्यक्ष केदारनाथ दुबे ने कहा कि अधिकारी इस पर ध्यान दें। जिलाधिकारी व जिला विद्यालय निरीक्षक को इस संबंध में पत्रक दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें