फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकृत श्रमिकों की कन्याओं को दी गई 52 साइकिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के तहत जंगीरोड स्थित श्रम विभाग के सहायक श्रमायुक्त कार्यालय में बुधवार को पंजीकृत श्रमिकों की 52 कन्याओं को साइकिल का वितरण किया गया।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त आरके पाठक व श्रम प्रवर्तन अधिकारी निमेष कुमार पांडेय ने साइकिल वितरण किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति दिये जाने के साथ-साथ पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की पुत्रियों को कक्षा-10 अथवा कक्षा- 12 उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में प्रवेशित होने पर उन्हें आगे की पढ़ाई के प्रोत्साहित करने के लिए साढ़े तीन हजार रुपये मूल्य की साइकिल दी जा रही है।
योजना के अंतर्गत साइकिल प्रदान किये जाने हेतु उत्तीर्ण कक्षा की अंक तालिका एवं प्रवेशत अगली कक्षा की शुल्क की रसीद, प्रवेशित व कक्षारत होने का प्रमाण पत्र शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य /सक्षम अधिकारी व जनपद के जिला विद्यालय निरीक्षक अथवा समकक्ष अधिकारी द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित कराकर लाभ प्राप्त किया जा सकता है। एएलसी ने बताया कि योजना के सापेक्ष कुल 172 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों की कन्याओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें