फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में हुई मार- पीट, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अदलहाट । थाना क्षेत्र के बरीजीवनपुर गांव में शनिवार की रात पुरानी रंजिश में चले लाठी डंडे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गये। जिसमें एक की हालत गम्भीर होने पर उसे नरायनपुर के एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बरीजीवनपुर गांव निवासी रविप्रकाश व शशि प्रकाश के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इस को लेकर शनिवार की रात घर के बाहर सो रहे रवि प्रकाश के उपर विपक्षियों ने लाठी डंडे से हमला बोल दिया। घर में सो रहा पप्पू 21 वर्ष बाहर निकला तो उसके सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजनों ने उसे नरायनपुर निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। घटना में रवि प्रकाश 60 वर्ष ,सीता देवी 55 वर्ष को चोटें आई है। मामले में रवि प्रकाश ने रविवार को थाने में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें