फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेता के तौर पर संसद में अपने आपको स्थापित कर चुकी हैं अनुप्रिया: जेपी नड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम नहीं बनने के लिए पूरा विपक्ष एकजुट हो गया है। देश और प्रदेश की जनता मोदी के साथ है। सपा-बसपा गठबंधन बेमेल है। जनता चुनाव में गठबंधन को सबक सिखाएगी। मोदी को पुन: प्रधानमंत्री बनाने के लिए एक बार फिर से अनुप्रिया पटेल को सांसद बनाएं। उन्होंने यह बातें शुक्रवार को बीएलजे ग्राउंड पर आयोजित अनुप्रिया पटेल के नामांकन सभा में कही।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा अनुप्रिया पटेल को ज्यादा से ज्यादा वोटों से जिता कर संसद में भेजें। भाजपा-अपना दल (एस) की उम्मीदवार अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए सरकार ने विकास के साथसाथ सामाजिक न्याय की दिशा में कार्य किया है। गरीबों के लिए सरकार द्वारा चलाई गईं योजनाओं से सभी लाभान्वित हो रहे हैं। कहा कि योजनाओं से ही प्रत्येक गांव में गरीब को रहने के लिए आवास, शौचालय व उज्ज्वला गैस सिलेंडर योजना का लाभ मिला है। अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की वजह से जनपद विकास के पथ पर अग्रसर है।
प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर राबर्ट्सगंज के गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार पकौड़ी लाल कोल, भदोही से रमेश बिंद, विधायक नील रतन पटेल, हरिराम चेरो, अनुराग सिंह, अनिल मौर्य, सुचिस्मिता मौर्य, रत्नाकर मिश्रा, राहुल प्रकाश कोल, रमाशंकर सिंह पटेल, पूर्व मंत्री राकेश धर त्रिपाठी, नगर पालिका चेयरमैन मनोज जायसवाल भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष राजन बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें