फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूसा रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। चुनार मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग संख्या 19 सी के लुसा फाटक के निर्माण के लिए निरीक्षण पर आए रेलवे इंजीनीयरों को सोमवार को ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि ओवरब्रिज का निर्माण कराया जाए जिससे बरसात के दिनों में भी आवागमन सुचारु रूप से चल सके। आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते हुए उत्तर मध्य रेलवे के अधिशासी अभियंता जेएस तपाड़िया एवं एसडीएम मड़िहान सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि इस क्रासिंग की रिपोर्ट शासन से मांगी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि क्षेत्र में तीन रेलवे अंडर ग्राउंड पुल बना हुआ है। जिसमें भीटी भवानीपुर संपर्क मार्ग, धनसिरीया मधुपुर मार्ग और सतौहा से मधुपुर संपर्क मार्ग पर अंडरग्राउंड पुल का निर्माण कराया जा चुका है। लेकिन बनाए गए अंडरग्राउंड पुल बेकार साबित हो रहे है। बरसात के दिनों में चार महीनें आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता है। यदि यह मार्ग भी अंडरग्राउंड बन गया तो राजगढ़ से चुनार होते हुए बनारस की ओर आवागमन पूरी तरह से ठप हो जाएगा। राधेश्याम पांडेय, शीतला सिंह, महेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, इंस पटेल, देवेंद्र मिश्र, अनिल सिंह, संदीप सिंह आदि ने अंडरग्राउंड ओवरब्रिज बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें