जिगना। छानबे क्षेत्र की अधिकांश सड़कों की पटरियों पर अतिक्रमण होने से लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। साथ ही प्रतिदिन जाम लग रहा है। जाम लगने से राहगीर घंटों परेशान हो रहे हैं। राहगीरों ने जिला प्रशासन से अतिक्रमण को हटवाने की मांग की है।
बता दें कि गैपुरा लालगंज पर विजयपुर में शीतला मंदिर के पास गैपुरा जोपा मार्ग पर गोडसर खम्हरिया कला रैपुरी जोपा बाजार आदि मे सड़क पटरी का नामों निशान ही नहीं है दिखाई देता। कहीँ गोमती तो कहीं पत्थर तथा सहन सड़क पटरी पर है। इसी तरह जिगना मिश्रपुर मार्ग पर नरोइया बाजार नयेपुर हरगढ़ श्रीनिवास धाम कोलेपुर आदि स्थानों पर पटरी पर अतिक्रमण बना हुआ है और प्रतिदिन जाम लग रहा है। जाम की समस्या से आम आदमी परेशान हैं सड़कों गंदा पानी भी बह रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने कई बार सड़क पटरी से अतिक्रमण हटवाने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। साहब लाल शुक्ल, राकेश मिश्र, भाष्कर सिंह, पन्ना लाल पटेल ,केश राज यादव, दिनेश कुमार, संतोष कुमार, जनार्दन पाठक आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सड़क पटरी से अतिक्रमण हटवाने व जाम से निजात दिलाने की मांग की है।