फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि यंत्रों का किया गया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान (मिर्जापुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत जिला उद्यान विभाग द्वारा किसानों को छूट पर दिए गए ड्रीप, पोर्टेबल, स्प्रिंकलर, रेन गन आदि कृषि यंत्र का सत्यापन किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को पटेहरा व राजगढ़ विकास खंड क्षेत्र के किसानों के संयंत्र का निरीक्षण किया। बातचीत के दौरान किसानों से कोई शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन

देवरी कला में आलोक पांडेय, मधुसूदन दुबे करौदा निवासी अशोक कुमार सिंह, राजगढ़ में पुष्प कुमार सिंह हिनौता में जगदीश शरण सिंह, गुलाब सिंह, रत्नेश आदि किसानों से मिलकर यंत्र व जमीन का सत्यापन किया। नोडल अधिकारी ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत पानी की बचत के साथ साथ सिंचाई से फसल पैदावार में बढ़ोतरी का लाभ किसानों को बताया। इस अवसर पर योजना प्रभारी पुष्पेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें