फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी की मांग को लेकर विधायक को सौंपा पत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। विकास खंड नरायनपुर अंतर्गत न्याय पंचायत घाटमपुर में कई वर्षो से राजकीय इंटर कालेज खोले जाने की मांग को लेकर प्रधानों एवं ग्रामीणों द्वारा जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। इस सबंध में शनिवार को ग्राम प्रधानों में रजवंती देवी, सुचितपांडेय, राजेश कुमार, रजनी कुमारी, शैलेंद्र कुमार, प्रवीण सिंह, स्वामी दयाल सिंह, नदीम अहमद ने मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह को पत्रक सौंपा। पत्रक के माध्यम से कहा गया है कि न्याय पंचायत घाटमपुर जो 16 ग्राम सभाओं वाला क्षेत्र है, यहां एक भी सरकारी व निजी इंटर कालेज नहीं है। बताया गया कि यहां से आठ किमी दूर अहरौरा और अदलहाट में बच्चों को यातायात की समस्या से जूझते हुए स्कूल जाना पड़ता है, जिससे छात्रों के समय के दुरूपयोग के साथ शारीरिक व मानसिक थकान हो जाती है। विशेषकर क्षेत्र की छात्राओं को कठिनाइयों से दो-चार होना पड़ता है। वर्तमान समय में केंद्र सरकार द्वारा पढाओ-बेटी बचाओ जैसे कर्यक्रम संचालित हो रहे है, ऐसे में विकास खंड नरानपुर की बेटियां शैक्षिक विकास में पीछे रह जा रही है। क्षेत्र के प्रधानों सामाजिक व राजनीतिक जनों ने जिले की सांसद व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें