फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने हलिया थाने का औचक निरीक्षण कर जाना हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। लालगंज थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में शामिल होने के बाद पुलिस अधीक्षक शालिनी ने हलिया थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष विश्वज्योति राय को अभिलेखों का रखरखाव और परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। साथ ही वहां मौजूद फरियादियों की शिकायतें भी सुनीं। उन्होंने उप जिलाधिकारी लालगंज अरविंद कुमार चौहान और थानाध्यक्ष हलिया को राजस्व समेत सभी मामले को प्राथमिकता से निस्तारित करने को कहा। वही मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए क्षेत्र के मतवार चौकी के मतवार, कुशियरा सहित जडकुड बार्डर पर पहुंचकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम लालगंज अरविंद कुमार चौहान, पीआरओ अशोक सिंह, एसएसआई नरेंद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी मतवार अभयनाथ यादव, अवध नरेश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें