फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने यातायात माह का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के जीडी बिनानी पीजी कालेज से यातायात माह का शुभारंभ किया गया। पुलिस अधीक्षक शालिनी ने दीप प्रज्वलन के बाद यातायात संबंधी नियमों के पालन की अपील करते हुए पुलिसकर्मियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सड़कों पर मौत दौड़ रही है, उसके जिम्मेदार हम खुद हैं। इसलिए सजग रहें और यातायात नियमों का पालन करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट जरूर लगाएं। जनजागरण के लिए ‘सेल्फी विद हेल्मेट एंड सीट बेल्ट’ अभियान की शुरूआत भी की। कहा कि यातायात माह के दौरान समस्त स्कूलों, कालेजों में यातायात पुलिस व स्वयं सेवी समूहों के सहयोग से नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग, निबंध लेखन के माध्यम से जागरूक किया जायेगा। साथ ही एक्सीडेंट जोन चिह्नित कर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाएंगे। क्षेत्राधिकारी नगर संजय सिंह ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों से उनके परिजनों को जागरूक करने की शिक्षा दी। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि आम जनमानस यातायात नियम को लेकर गंभीर नहीं हैं, जिससे दुर्घटनाएं होती हैं। जगजागरण को प्रभावी बनाने के लिए संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भरुहना चौराहे से रैली निकाली। संचालन प्रभारी निरीक्षक महिला थाना सीमा सिंह ने किया। इस अवसर पर बिनानी कॉलेज के प्राचार्य राजीव अग्रवाल, पीआरओ एके सिंह, कटरा कोतवाल संतोष कुमार सिंह, देहात कोतवाल साजिद सिददीकी, शहर कोतवाल अरुण यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें