मिर्जापुर। प्रादेशिक चिकित्सा एसोसिएशन के तत्वावधान में चिकित्सकों एक दल सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान चिकित्सकों ने कहा कि डाक्टर विपरीप परिस्थतियों में भी काम करते है। फिर भी उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। इससे चिकित्सकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस सारी असुविधाओं को देखते हुए चिकित्सकों को सुविधा प्रदान की जाए।
इस दौरान चिकित्सक एसके सिंह, नंदलाल साहू, डा. नीलेश कुमार आदि ने बताया कि चिकित्सक चिकित्सालय के अलावा पोस्टमार्टम ड़यूटी, वीआईपी ड्यूटी, बाढ़ ड्यूटी आदि विकट परिस्थिति में भी कार्य करते रहते है। लेकिन उनका ध्यान न तो सरकार दे रही है ना ही कोई अधिकारी। इसलिए उनको असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सक कम वेतन, कम सुविधाओं में कार्य करने को विवश है। चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री से चिकित्सकों का वेतन बढ़ोन के साथ साथ उन्हें सारी सरकारी सुविधाओं को प्रदान करने की मांग की। इस दौरान डा. केपी श्रीवास्तव, डा. सुनील सिंह, डा. राजन कुमार, डा. सोहेब, डा. रामविनय सिंह, डा. मुकेश प्रसाद, आदि लोग मौजूद रहे।