मिर्जापुर। बार काउंसिल आफ इंडिया की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुरूप अपनी मांगों को लेकर सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बार काउंसिल आफ इंडिया के प्रस्ताव के समर्थन में एडवोकेट प्रोट्रेक्शन एक्ट धारा 34 को हटाने के संबंध में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के उपरांत अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति व उ.प्र. के मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इसके पूर्व संघ सभागार में संघ की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष रतन कुमार मिश्र व संचालन सचिव वंशराज यादव ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता रूद्र प्रताप गिरि, प्रभात श्रीवास्तव, विमला शंकर दूबे, वसीम खान, उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।