फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद नहीं मिलने पर किसानों का साधन सहकारी समिति पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़। साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला से खाद नहीं मिलने को लेकर नाराज किसानों ने शनिवार को समिति के परिसर में हंगामा किया। किसानों ने नारेबाजी की। इसकी जानकारी होने पर मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाकर शांत कराया। उन्होंने तत्काल एआर कोआपरेटिव से बात कर सौ टन यूरिया भेजवाने की बात कही। विधायक ने किसानों से कहा कि एक दो दिन के अंदर समिति पर यूरिया उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला में यूरिया की किल्लत है। खाद नहीं होने के कारण किसानों को लौटना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में किसान शनिवार को भी साधन सहकारी समिति पर खाद लेने के लिए गए थे। बताया गया कि खाद नहीं है। खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों ने यूरिया खाद नहीं मिलने की सूचना विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को दी। जानकारी होने पर मड़िहान विधायक ने मौके पर पहुंचकर साधन सहकारी समिति तेंदुआ कला पहुंचे। यहां मौजूद किसानों ने कहा खाद पर्याप्त मात्रा खाद नहीं मिल रहा है जिससे वे फसलों में खाद नहीं डाल पा रहे हैं। शिकायत पर विधायक ने तत्काल एआर कोआपरेटिव रत्नाकर सिंह से 100 टन यूरिया सहकारी समिति पर तत्काल उपलब्ध कराने की बात कहीं। विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि समय से किसानों को खाद मिले। इस सरकार में खाद, बीज और कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं ताकि किसानों को दिक्कत न हो। एआर कोऑपरेटिव रत्नाकर सिंह ने कहा कि सोमवार तक साधन सहकारी समिति पर खाद उपलब्ध करा दी जाएगी। हंगामा करने वालों में दयाराम सूर्य, बली सिंह, अनिल सिंह, दीनानाथ, बबलू सिंह, राजबहादुर सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें