फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार का दुरूपयोग करके निकाला अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। आधार कार्ड का दुरुपयोग करके अनाज लेने वाले सात कोटेदारों के खिलाफ जिलाधिकारी अनुराग पटेल के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी उमेशचंद्र ने मंगलवार की रात संबंधित थानों में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी उमेश चंद्र ने बताया कि डीएम की अनुमति के बाद गनेशगंज पीसीएस स्टोर के संचालक, गोपनाथ घुरहुपट्टी, मंगला प्रसाद वासलीगंज, केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार ककरहवा, यातायात पर्यटन सहकारी समिति योगियाबारी, संगमोहाल सीसी स्टोर कतवारू का पुरा और राजेंद्र प्रसाद जायसवाल बाबा शिवपुर पर 3,7, आवश्यक वस्तु अधिनियम तथा साइबर क्राइम सहित सुसंगत धाराओं पर मुकदमा दर्ज कराया गया। बता दें कि दुकानों में अनाज की चोरी रोकने और पारदर्शिता बरतने के लिए फूल प्रूफ समझे जाने वाले डिजटल ई-पास मशीन कोटे कि दुकानों पर लगाया गया था। जिसमे लाभार्थी के आधार नंबर को जोड़ कर मशीन पर लाभार्थी के द्वारा अंगूठे का निशान लगाने के बाद उसे खाद्यान मिलता है। ट्रायल के तौर पर यह मशीन शहरी इलाकों में स्थित कोटे के दुकानों में लगाई गयी थी। मगर खाद्यान विभाग के अधिकारी उस समय हैरान रह गए जब घोटालेबाजों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया। लखनऊ में खाद्य विभाग के अधिकारियों से शिकायत के बाद जब जुलाई माह में कोटेदारों द्वारा वितरित किये गए अनाज का आंकड़ा निकाला गया तो अधिकारी भी स्तब्ध रह गए। मिर्जापुर जैसे जिले में सात आधार कार्ड का इस्तेमाल कर तकरीबन 500 क्विंटल खाद्यान का घोटाला हो गया। लखनऊ से जिला आपूर्ति अधिकारी के पास भेजे गए आदेश के बाद जिले के एक दर्जन से अधिक कोटे कि दुकान संदेह के घेरे में है। जिनमे से नौ दुकानदारों ने सबसे अधिक बार आधार नंबर में हेराफेरी कर खाद्यान का घोटाला किया है। हालांकि जाँच के दौरान पता चला कि पंद्रह दुकानों पर सिर्फ एक बार लाभार्थी के आधार नंबर पर दूसरे का आधार पोर्ट कर अनाज निकाला गया, जिनमे से जांच के बाद लाभार्थी से पूछताछ में पाया गया कि उन्हें खाद्यान मिला था। मगर नौ कोटे कि दुकानों पर सबसे अधिक संदेह है यहां पर सात आधार कार्ड के जरिये 1027 बार लाभार्थी के आधार नंबर पर दूसरे का आधार फीड कर खाद्यान निकाल लिया गया है। इन दुकानों कि जांच के लिए अब जिला आपूर्ति अधिकारी ने नौ टीमें गठित कर दिया है।
विज्ञापन

वर्जन
जिला आपूर्ति अधिकारी उमेश चंद का कहना है कि मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें