मिर्जापुर। भाद्रपद द्वितीया को माता विंध्यवासिनी की जयंती पर नगर के सोनवर्षा-कसरहट्टी स्थित दुर्गादेवी मंदिर से मां की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्री राम सेवा समिति की ओर से नगर में निकाली गई मां की शोभयात्रा में बड़ी संख्या में नर-नारी व बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा में भव्य रथ पर विराजमान मां की भव्य झांकी के साथ-साथ लोग मां का जयकारा लगाते चल रहे थे। इसके पूर्व मां की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मां की आरती-पूजन कर किया।
मां विंध्यवासिनी देेवी की जयंती पर सोनवर्षा-कसरहट्टी स्थित दुर्गादेवी मंदिर परिसर से मां की शोभायात्रा निकलने के पूर्व भाजपा नेता मनोज श्रीवास्तव सहित कार्यक्रम संयोजक अमित श्रीनेत, कार्यक्रम प्रभारी शिवांशु सिंह, समिति के अध्यक्ष मयंक गुप्ता, रविशंकर साहू ने भी मां विंध्यवासिनी की आरती कर पूजन किया। मां की भव्य शोभायात्रा सोनवर्षा से शुरू होकर पेहटी चौराहा, गिरधर चौराहा, खजांची चौराहा, घंटाघर, बसनही बाजार, धुंधी कटरा, गुड़हट्टी रोड, तुलसी चौराहा से पुन: तुलसी चौक होते हुए मां दुर्गा देवी मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गई। माता की शोभयात्रा के दौरान नगर के विभिन्न मार्गों पर मां की आरती उतारने व पूजन करने को लोग लालायित दिखे। शोभायात्रा में सभी भक्त मां का भजन-कीर्तन करते व जयकारे लगाते हुए आगे-आगे चल रहे थे। इस दौरान आशुकांत चुनाहे, मनोज दमकल, उमा देवी, कृष्ण मोहन कसेरा, महेश वर्मा, सुनील सिंह, हेमंत सिंह, आदित्य वर्मा, दिनेश सिंह, आदित्य सिंह, नितेश वर्मा, शिवम जायसवाल, श्री वल्स, लकी सिंह, जय किशन, प्रनीत सिंह, जय कसेरा, आशुतोष सिंह, मिथिलेश सिंह, अभिषेक केशरी, आलोक गुप्त आदि मौजूद रहे।