फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को बताया गया स्वच्छता का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत जिले में चलाए जा रहे अभियान एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राजित राम ने जीडी बिनानी कालेज में में छात्र-छात्राओं को स्वच्छता महत्व बताया। इस दौरान स्मार्ट फोन में एसएसजी 18 ऐप लोड कर जिले में स्वच्छता फीडबैक देने की अपील की।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी सीआर जायसवाल और जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव ने छात्रों को स्वच्छता का महत्व बताया। इस दौरान डीसी सुनील उपाध्याय, रतन कुमार आदि रहे। केबी कालेज में मुख्य राजस्व अधिकारी एमएम अंसारी एवं डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट प्रशान्त शुक्ला ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छ भारत मिशन की जानकारी दी। कहा कि स्वच्छता में 30 अगस्त तक जिला प्रदेश के जनपदों में अग्रणी है। कार्यक्रम में प्राचार्य डा. भवभूति मिश्र, डा. प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, शरद उपाध्याय, सूर्यदेव मिश्र आदि रहे। राजकीय पालीटेक्निक कालेज मिर्जापुर में डीसी विनोद श्रीवास्तव, बीसी मनीष पांडेय ने जानकारी दी। विकास खंड हलिया के महेशपुर में रामानुज डिग्री कॉलेज में बीसी आशिक अली ने प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने एसएसजी 18 की वोटिंग कराया। पटेहरा ब्लॉक के संत नगर स्थित ज्ञानपीठ इंटर कॉलेज में बीसी विनोद शर्मा ने एसएसजी 18 के तहत जानकारी दिया। नरायनपुर ब्लॉक के राजदीप महिला महाविद्यालय में एडीओ पंचायत संतोष श्रीवास्तव और बीसी राज कुमार शर्मा ने लोगों को प्रेरित किया। सीखड़ ब्लॉक के हांसीपुर इंटर कालेज में बीसी राकेश चौधरी ने जानकारी दी। कोन ब्लॉक के चील्ह में एडीओ पंचायत हेमचंद्र यादव ने ग्रामीणों को एसएसजी 18 के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। वहीं बीसी सरिता शुक्ला ने सफाई का निरीक्षण किया। छानबे ब्लॉक के बिजौरा में बीसी विजय प्रताप सिंह ने लोगों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें