फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी विथ खाकी कैंपेन से पुलिस ने पेश की अनूठी मिसाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक विन्ध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव व पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में रक्षाबंधन पर्व सभी थानों व चौकी में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। पुलिस को अपने बीच पाकर बहनों में खुशी दिखी। कोतवाली शहर में पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी, प्रभारी निरीक्षक अरूण कुमार यादव व पुलिस टीम को बहनों ने राखी बांधी। पुलिसजनों द्वारा बहनों को उपहार के साथ सुरक्षा का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली कटरा में क्षेत्राधिकारी शहर संजय सिहं, प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह को, कोतवाली देहात परिसर में प्रभारी निरीक्षक साजिद सिद्दीकी सहित पुलिसजनों को, कोतवाली चुनार परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन क्षेत्राधिकारी चुनार, प्रभारी निरीक्षक चुनार को थाना लालगंज पुलिस, थाना पड़री में प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय, थाना जमालपुर में थानाध्यक्ष जमालपुर, थाना मड़िहान में क्षेत्राधिकारी आपरेशन हीतेन्द्र कृष्ण, थाना जिगना में थानाध्यक्ष जिगना मधूप सिंह, थाना अहरौरा में थानाध्यक्ष अहरौरा मनोज ठाकुर, थाना कछवां में थानाध्यक्ष कछवां विजय प्रताप सिंह, थाना चील्ह में प्रभारी निरीक्षक सहित पुलिसजनों को राखी बांधा जिससे उनको परिवार की कमी महसूस नही हुई। पुलिसकर्मियों ने बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु निरन्तर निस्वार्थ भाव से कार्य करने की भी प्रेरणा मिली।
इनसेट
रक्षा बंधन पर बाजारों में घूमता रहा एंटीरोमियो दस्ता
मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर बहनों को रक्षाबंधन का पर्व उल्लासपूर्वक मनाने और सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए प्रमुख बाजारों, चौराहों व प्रमुख स्थानों पर एंटी रोमियो दस्ता सक्रिय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें