मिर्जापुर। ईदुल अजहा को देेखते हुए फैजाने ए मुस्तफा कमेटी की बैठक गोसाईं तालाब स्थित मो इशरत खां के आवास पर शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में नगर की साफ-सफाई पर चिंता जाहिर की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते मो इशरत खां ने नगर में खराब सड़कों के कारण जगह-जगह हो रहे जल भराव पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि नीचले इलाको में थोड़ी सी हुई बरसात में नाली का गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है जिससे नमाजियों के साथ ही साथ स्कूली बच्चों व राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने ईदुल अजहा को देखते हुए नगर में सफाई के साथ ही बिजली, पानी व्यवस्था दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। बैठक में फैजाने मुस्तफा, मो इशरत खां सदर, हाजी इजहार अहमद, डा तारिक परवेज, मास्टर इमरान, मोहसिन खां, नूर अली, माजिद अली, मकबूल आलम आदि मौजूद रहे।