फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने रैली निकाल किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। पॉलीथिन के प्रयोग से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। स्व कांशीराम राजकीय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने पॉलीथीन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को रैली निकाला। प्रधानाचार्य अनिता यादव ने छात्राओं को पॉलीथीन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया। रैली के दौरान छात्राओं ने ठेला खुमचा लगाने वालों को पॉलीथीन का प्रयोग नही करने के लिए प्रेरित किया। छात्राओं ने दुकानदारों को पॉलीथीन का प्रयोग नही करने का संकल्प दिलाया। रैली मुसफ्फरगंज से शुरु होकर नारघाट, त्रिमोहानी आदि स्थानों से गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें