मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी स्थित एक पैलेस में रोटरी क्लब मिर्जापुर का पद ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
बतौर मुूख्य अतिथि आज तक एवं आईबीएन के पूर्व पत्रकार आशुतोष ने आज के दौर में माता पिता एवं बच्चों के बीच संबन्धो की नाजुकता को बखूबी समझाया। कहा कि बच्चों को हमें अच्छे संस्कार देने चाहिए ताकि वे अपने जीवन के निर्णय खुद ही ले सकें। इस अवसर पर रो. अविनाश ने नवनिर्वाचित सदस्यों का परिचय कराते हुए उन्हे रोटरी पिन प्रदान की। कार्यक्रम का संचालन रो रविन्द्र पाल सिंह ने की। इस अवसर पर रो शशांक, जगमीत, शिशिर,्र मुकेश, राजीव, अनूप, प्रदीप,्र नरेश, ललित मोहन, अमरदीप आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव अमित खण्डेलवाल ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।