लालगंज । पति संग घर से दवा के लिए निकली एक महिला हादसे का शिकार हो गई। बाइक फिसल कर गिरने से उसकी मौत हो गई। लालगंज थाना क्षेत्र के कलवारी गांव निवासी मुन्नू पटेल पत्नी गीता देवी को दवा दिलाने के लिए बाइक से लेकर लहंगपुर जा रहा था। राजापुर गांव के सामने बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिससे पति पत्नी दोनों गिर पड़े। हादसे में मुन्नू पटेल को तो मामूली चोट आई पर गीता बेहोश हो गई। लोगों की मदद घायलावस्था में उसे इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे ट्रामा सेंटर बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी के ले जाते समय उसकी मौत हो गई।