फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी समेत पांच सौ पुलिस कर्मी पीएम के मंच की सुरक्ष में लगे रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के चंदईपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध थे। मंच पर पीएम की सुरक्षा एसपीजी कर रही थी जबकि मंच के आसपास दो एसपी, तीन एएसपी पांच सीओ व अन्य फोर्स ने सुरक्षा का कमान संभाली थी। जिनका नाम सूची में था केवल उन्हीं को मंच पर बैठने की इजाजत दी गई। बाकी किसी को वहां खड़े होने तक अनुमति नहीं दी गई। लगभग पांच सौ अधिकारी समेत अन्य पुलिस कर्मी पीएम की सुरक्षा में मंच के आसपास मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविवार की सुबह 10.35 मिनट पर जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकाप्टर नगर के चंदईपुर में उतरा वैसे ही साथ में मौजूद सुरक्षाकर्मी मोदी के आगे पीछे खड़े हो गए। इसके अलावा सुरक्षा में लगाए गए सीपीएमएफ, पीएसी और पुलिस के अधिकारियों तथा जवानों ने पूरे हेलीकाप्टर को घेर ले लिया। करीब आठ मिनट तक केंद्रीय मंत्री प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य लोगों द्वारा हेलीपैड पर ही उनका स्वागत किया गया। इसके बाद वह दस बजकर 43 मिनट पर मंच पर निर्धारित लोगों के साथ मंच पर पहुंचे और हाथ हिलाकर लोगों का स्वागत किया। मंच पर पहुंचने पर पीएम एवं सीएम के सुरक्षा की कमान एसपीजी के हाथों में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें