फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की लापरवाही ने ले ली छ: लोगों जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा। वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर हनुमान घाटी के पास सोमवार की देर शाम खड़ी ट्रक व रोडवेज बस में हुई भीषण दुर्घटना में छ: लोगों की जान चली गई। बस की गति ज्यादा होने के चलते चालक अपना संतुलन खो बैठा और ओवरब्रिज के किनारे खड़ी ट्रक में जा भिड़ा। जिसमें छ: लोगों की जिंदगी काल के गाल में समा गई जबकि लगभग 45 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दुर्घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बना रहा ।
विज्ञापन

बस में बैठे प्रत्यक्षदर्शी अशोक ने बताया कि शाम लगभग छ: बजे परिवहन विभाग से अनुबंधित बस वाराणसी के कैंट स्टेशन से सोनभद्र के लिए निकली थी। इस दौरान बस में कुल 50 यात्री बैठे हुए थे। लेकिन बीच रास्ते में ओवरब्रिज पर खड़ी ट्रक में चालक की लापरवाही से भीड़ जाने की वजह से बड़ा हादसा हो गया और छ: लोगों की जान चली गई। चालक से बस में सवार कई यात्री सावधनी पूर्वक चलाने के लिए बोल रहे थे, लेकिन उसे सोनभद्र पहुंचने की बहुत ही जल्दी थीं रामनगर के टेगरा मोड़ के पास भी चालक अपना संतुलन खो बैठा था और एक ट्रक से भिड़ने से साफ साफ बचा था। इसके बाद बस में सवार लोग उसे आराम से गाड़ी चलाने की मांग कर रहे थे, हादसे में बचे सवारी चालक की ही पूरी गलती निकाल रहे है । अगर जल्दबाजी में चालक गाड़ी को नहीं चला रहा होता तो सबकी जान बच गई होती।
अहरौरा। खड़ी ट्रक से बस की भीषण भिडंत के बाद हुए छ: लोगों की मौत की सूचना मिलते ही एसडीएम चुनार सीएचसी पहुंच गए और सीएचसी में मौजूद स्वास्थ कर्मियों द्वारा उचित सहयोग नहीं करने की वजह से इसकी शिकायत उन्होंने उच्चाधिकारियों से किया । हनुमान घाटी के बनें भीषण हादसा में छ: लोगों की मौत के साथ ही 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे घायलों की समुचित इलाज किए बिना ही उंहे बस रेफर कर दिया जा रहा था । इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी सीएचसी पहुंच गए और दुर्घटना के तीन घंटे बीत जाने के बाद भी तीन घायलों को समुचित इलाज नहीं किए जाने की सूचना मिलते ही अस्पताल में मौजूद स्वास्थकर्मीयो के उपर बिफर गए और दुर्व्यवस्था की शिकायत सीएमओ से किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें