फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महारानी दुर्गावती महिलाओं की प्रेरणा श्रोत: अनुप्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वीरांगना महारानी दुर्गावती शौर्य और पराक्रम की देवी थी। उनका जीवन हमारी माताओ और बहनों के लिए प्रेरणादायी है। ये बातें सोमवार को उत्सव लान में आयोजित महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महारानी और चांद बीबी ऐसी दो महान महिलाएं थी जो अपनी वीरता, साहस व पराक्रम के बल पर राजपूतों और मुगलों का न सिर्फ डट कर सामना किया बल्कि उनके छक्के तक छुड़ा दिए। उनके बताए रास्ते पर ही चलकर मातृशक्ति समाज में अपना स्थान बना सकती है। संबोधन से अनुप्रिया पटेल ने महारानी दुर्गावती के चित्र पर हल्दी व चावल का टीका लगाया। विशिष्ट अतिथि एमएलसी आशीष सिंह पटेल, अपना दल छानबे के विधायक राहुल प्रकाश कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल, रविशंकर साहू आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर अनुप्रिया पटेल ने गोंड जाति के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए ग्राम सभा नुनौटी स्थित कोदवारी में महारानी दुर्गावती स्मृति भवन के निर्माण हेतु 32 लाख रुपये संस्तुति पत्र जिलाधिकारी को दिया। अध्यक्षता रमेश चंद्र गोंड ने की। इस अवसर पर रामप्यारे, इंद्र कुमार, बद्री प्रसाद, कृष्णकांत, राहुल गोड, चमन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें