मड़िहान(मिर्जापुर)। विकास खंड राजगढ़ क्षेत्र का कुंदरूपपुर अटारी गांव में पीने के पानी को लेकर बुधवार को मारपीट हो गई। शोरगुल होने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया।
ग्रामीणों के अनुसार कुंदरूपपुर में एक ही हैंडपंप है। इससे पानी लेने को लेकर आए दिन विवाद हो रहा है। हैंडपंप से पानी लेने के लिए बुधवार को भीड़ लगी थी। हैंडपंप से रुक-रुक कर पानी आ रहा था। इसी बीच पहले पानी लेने के लिए दो पक्ष आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। ग्रामीणों ने बताया कि पीने के पानी की समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्राम प्रधान ने हैेंडपंप को रिबोर कराया लेकिन जितना पानी उससे निकलना चाहिए उतना निगल नहीं रहा। इससे आए दिन लोगों में पानी को लेकर झड़प की नौबत पैदा हो जा रही है।