फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर जिला मुख्यालय पर तीन दिवसीय लोक कल्याण मेला व प्रदर्शनी के दूसरे दिन लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एलईडी वाहन के माध्यम से दी गई। साथ ही सरकार की उपलब्धियां बताई गईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक कृषि रक्षा अधिकारी ने फसल ऋणमोचन सहित कृषि विभाग के विभिन्न योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर सूचना विभाग लखनऊ द्वारा भेजी गई एलईडी वैन और वीडियो प्रचार वाहन के द्वारा सभी योजनाओं पर प्रचार-प्रसार किया गया। इसके अलावा सूचना विभाग के पंजीकृत कलाकार लोक गायक बद्री कवि के द्वारा गीतों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। उन्होंने अपने गीतो के माध्यम से यह संदेश दिया कि किसान खुशहाल होगा तभी प्रदेश की उन्नति हो सकेगी। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना, कृषि विभाग, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, आशा ज्योति केन्द्र, पशु पालन, दिव्यांगजन, सहित अन्य विभागों द्वारा स्टाल लगाकर विभागीय पंपलेट व पुस्तिका का वितरण कर अपने-अपने विभाग की जानकारी लोगों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें