मिर्जापुर। यीशु जन्मोत्सव समारोह कार्यक्रम के तहत धार्मिक सौहार्द के लिए यीशु दरबार में प्रार्थना की गई। इसके बाद यीशु दरबार से लोगों द्वारा सदभावना जुलूस निकाला गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इंटरनल ग्रेस ट्रस्ट के चेयरमैन रेव्ह विजय कुमार के प्रार्थना द्वारा किया गया।
उन्होंने प्रार्थना सभा के बाद लोगों को प्रभु यीशु के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि प्रभु यीशु ने लोगों को शांति और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहाकि 25 दिसंबर को प्रात: नौ बजे से तीन बजे तक यीशु जन्मोत्सव समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, कीर्तन, प्रवचन एवं प्रार्थना होगी। प्रार्थना सभा में केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, डा. चांटी वर्गीस, ज्वाय मैथ्यू, डा. राजू अब्राहम आदि मौजूद रहेंगे। चेयरमैन ने बताया कि इंटरनल ग्रेस म्यूजिक टीम द्वारा भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। समारोह का आयोजन सुशंथा विल्स, रनिल दासन,अनिश, बच्चन राम कुशवाहा, अनिल सिंह, राम आसरे शर्मा, गामा सरोज, भागिरथी सेठ, शिवलाल मौर्य, श्याम लाल मौर्य, रमेश गुप्ता, राजा सेठ, लोकनाथ दूबे, भोलेनाथ अग्रहरि, मनीष विश्वकमा्र, कालीचरण यादव, कैलाश सिंह पटेल संयुक्त रुप से करेंगे।