फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मेले से लोगों को मिलेगी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपराडाड़ स्थित राजकीय कृषि प्रक्षेत्र में एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय तीन दिवसीय विराट किसान मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन 23 से 25 दिसंबर तक किया गया है। उप कृषि निदेशक अशोक उपाध्याय ने बताया कि विराट किसान मेले को आकर्षक बनाने के लिए कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, मत्स्य, यूपी एग्रो, गन्ना विकास, उप्र कृषि विविधिकरण योजना, दुग्ध विकास, इफ्को, कृभको, बीज उत्पादक कंपनी व कृषि उपकरण संबंधित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसके माध्यम से शासन द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कृषि प्रदर्शनी में कृषि यंत्र बीज, जैव उर्वरक, जैव कीटनाशक एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों के कृषि निवेष उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गई है। कृषि विशेषज्ञों द्वारा अधिक उत्पादन प्राप्त करने की तकनीकी जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में लोक गीत गायकों के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें