मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित लायंस क्लब मिर्जापुर द्वारा मेगा कार्डियो डायविटीक हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इसमें ब्लड, शुगर, न्यूरोपैथी, ब्लड प्रेशर, आदि मरीजों की जांच की गई। शिविर में कार्डियों व डायविटीक के मरीजों व अन्य लोगों को बीमारियों से बचाव व उपाय की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि आईजी रेंज विंध्याचल प्रेम प्रकाश व विशिष्ट अतिथि एडिशनल जिला जज पीएन श्रीवास्तव ने कैंप शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने चिकित्सकों व शिविर में आए मरीजों से स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहते हुए समस पर इलाज कराने की नसीहत दी। शिविर में डा. चंद्रकेतु, डा. अनुरग कसेरा, डा. प्रियंका सिंह, डा. चंद्र शेखर, डा. सुधाकर सिंह, डा. एके कौशिक ने मरीजों को उचित परामर्श दिया। शिविर में 350 मरीजों का रजिस्ट्रेशन कर परामर्श दिया गया। क्लब की अध्यक्षा संगीता अग्रवाल ने आगंतुकों का स्वागत किया। संचालन सचिव मीनू मिश्रा व धन्यवाद ज्ञापित विश्वनाथ अग्रवाल ने किया। इस मौके पर मदन लाल अग्रवाल, वैष्णव दास उपाध्याय, आरके सेठ, मदनमोहन दास, अनिल अग्रवाल, केदारनाथ अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, शीला उपाध्याय, चेतन सेठ आदि उपस्थित रहे।