फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्यों की सभागार में बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालगंज। लालगंज क्षेत्र के विकास पर मनरेगा के तहत सात करोड़ 50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत समिति की बैठक में इसका बजट पास किया गया। जिला स्तरीय अधिकारी के सदन में नहीं आने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई और उनके खिलाफ शिकायत करने का निवेदन ब्लाक प्रमुख से किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र गिरि उर्फ महेंद्र की अध्यक्षता में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत सात करोड़ 50 लाख का प्रस्ताव पास किया गया। ब्लाक प्रमुख ने कहा कि बिना किसी भेदभाव के गांवों का विकास किया जाएगा। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य आम सहमति के आधार पर विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करें। मनरेगा से दो लाख 57, 220 मानव दिवस का सृजन किया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को काम मिले। वहीं एक करोड़ 22 लाख लाइन, 6 करोड़ 3 लाख ग्राम पंचायत, 25 लाख क्षेत्र पंचायत के माध्यम से खर्च किए जाएंगे। सदस्यों ने गांवों में खिसकते भूजल स्तर को गंभीर समस्या बताया और पेयजल संकट से निपटने के दिए अभी से तैयारी करने को कहा। क्षेत्र पंचायत सदस्य दिनेश गिरि ने जल संकट पर समाधान की मांग की। एडीओ पंचायत हेमचंद ने सदन की कार्यवाही की रुपरेखा प्रस्तुत की। आंगनबाड़ी की इंदुलता ने बताया की बाल मृत्यु दर में कमी लाना व कुपोषण से बचाना है। अभियंता जगनारायण ने खिसकते जलस्तर के जानकारी दिया। समाज कल्याण विभाग के सुशांत पांडेय ने विधवा और वृद्ध पेंशन के बारे में बताया। एडीओ शिवाकांत ने संचालन किया। एपीओ शिव प्रताप सिंह, दिनेश गिरि, शिवलाल, रामू यादव, अमरेश दुबे, लवकुश त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह, अनवरी बेगम, मुंशी कोल, सीताराम यादव, तुलसी, ओमप्रकाश यादव, लालचंद यादव, मनोज, बुधिराम पाल, बालचंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें