प्रदेश सरकार के ऑनलाइन रजिस्ट्री के आदेश के विरोध में उपरौध अधिवक्ता समिति के पदाधिकारी व सदस्यों ने बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि ग्रामीण अंचल में आए दिन सर्वर खराब रहता है। जिसके कारण क्रेता विक्रेता दोनों को रजिस्ट्री कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।बुधवार को समिति के अध्यक्ष जगदीश त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक करके प्रदेश सरकार के ऑनलाइन रजिस्ट्री के आदेश का विरोध किया गया। कहा कि ग्रामीण अंचल की तहसील में ऑनलाइन रजिस्ट्री से परेशानी आएगी। क्योंकि आए दिन सर्वर खराब रहता है। बैठक मेंकैलाशपति त्रिपाठी, अरूण त्रिपाठी, चौधरी श्याम नरायन यादव, केदारनाथ शुक्ला, पंनालाल सिंह, कमलेश मिश्र, चंद्रदत्त त्रिपाठी, विजय नरायन मिश्र, विवेक सिंह, प्रभुनाथ दुबे, सुनील दुबे, राकेश दुबे, जनार्दन मिश्र, हरिनंद सिंह आदि उपस्थित रहे।