क्षेत्र के सेमरा बरहो के प्रधान रामआसरे की मृत्यु के उपरांत विकास कार्यों के न होने पर जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे के निर्देशानुसार ,उपजिलाधिकारी मड़िहान की अध्यक्षता में गुरुवार के दोपहर ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक कराई गई,जिसमे दुलारे पुत्र रामबरन को अग्रिम चुनाव तक के लिए प्रधान पद के दायित्यों के निर्वहन करने के लिए प्रधान चुना गया । एक माह पूर्व भवानीपुर गांव में स्कूल बस से टक्कर हो जाने पर प्रधान की मौके पर मौत हो गई थी, जिससे विकास कार्यों में बाधा पहुंच रही थी, मामले की जानकारी होने पर जिलाधिकारी ने एसडीएम मड़िहान को मौके पर जाकर सदस्यों में से एक सदस्य को चुनाव होने तक विकास कार्यों को देखने एवं वित्तीय लेनदेन करने हेतु प्रभारी बनाने का निर्देश दिया था।