फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में गड़बड़ी करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। राजकीय इंटर कॉलेज महुवरिया में शुक्रवार को मतगणना के दौरान वार्ड आठ से लड़ रहे सपा समेत दस प्रत्याशियों ने प्रशासन पर मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। कहा कि प्रशासन के अधिकारी बीजेपी प्रत्याशी को जिताने के लिए मतपत्रों में गड़बड़ी कर रहे हैं। प्रत्याशियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्रक देकर मामले की जांच कराते हुए दोबारा मतगणना कराने की मांग की।
विज्ञापन

बता दें कि वार्ड नंबर आठ से समाजवादी पार्टी के टिकट पर तहरूनिशा, बीजेपी से विनोद मौर्या, बीएसपी से गुड्डी देवी, कांग्रेस से नसरत खान समेत कुल 11 प्रत्याशी सभासदी का चुनाव लड़ रहे थे। तहरूनिशा के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि बूथ नंबर 43 पर 691 मत पड़े थे लेकिन जब शुक्रवार को जीआईसी में मतगणना शुरू हुई बक्सा खोलते ही उसमें से 737 मतपत्र निकले। इसमें 103 मतपत्रों पर पीठासीन अधिकारी का हस्ताक्षर नहीं था। इससे साबित होता है कि मतपेटी में अलग से मतदान पत्र डाल कर मेरे प्रत्याशी को हराया गया। जब इसकी शिकायत अधिकारियों से की गई तो वह मामले की जांच करने की बजाय विवाद करने लगे। बीजेपी के समर्थक भी भिड़ गए। घटना से नाराज प्रत्याशी के समर्थक समेत दस प्रत्याशियों ने मतगणना स्थल के बाहर जम कर हंगामा किया। मोदी योगी के खिलाफ नारेबाजी भी की। कहा कि बीजेपी प्रशासन के बल पर चुनाव जीतने में लगी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें