फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के बावजूद नहीं रूक रहा ओवरलोड का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों की रोक के बाजवूद ओवरलोड वाहनों का संचालन बंद नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते चालक अपने ट्रकों पर धड़ल्ले से ओवरलोड माल लोड कर सड़कों पर फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने एसडीएम, सीओ, खनिज विभाग के नेतृत्व में एक टीम बनाई है। जिसको निर्देशित किया गया है कि लगातार छापेमारी कर अवैध खनन व परिवहन पर लगाम लगाए लेकिन टीम ऐसा नहीं कर पा रही है। यही कारण है कि चालक धड़ल्ले से सोनभद्र एवं मध्य प्रदेश से अपने वाहनों पर ओवरलोड बालू व गिटटी तथा पटिया लोड कर आ रहे हैं। इसके साथ ही जिले के खनन माफिया भी रात में अवैध खनन कर बोल्डर पटिया निकाल रहे हैं। मामला प्रकाश में आने पर टीम सक्रिय हो रही है अन्यथा आराम फरमा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन का डंडा चलने के बाद जिले में धड़ल्ले से अवैध खनन एवं परिवहन पर अधिकारी रोक लगाने के लिए सक्रिय हुए अन्यथा इन्हीं अधिकारियों को कही अवैध खनन व परिवहन होना नहीं दिख रहा था। लेकिन जैसे ही शासन ने अंगुली टेढ़ी की वैसे ही अधिकारी कार्रवाई के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें