मिर्जापुर। राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन जयंती के अवसर पर हैहयवंशी कसेरा युवा संघ के तत्वावधान में समाज के लोगों द्वारा हर्सोउल्लास के साथ रविवार को नगर के दु्र्गादेवी से शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि हेहयवंशी क्षत्रिय महासभा की प्रदेश अध्यक्षा निर्मला सिंह की उपस्थिति में संपन्न हुई।
इसमें कसेरा समाज के पुरूष व महिलाएं शामिल हुई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मुहल्लों से होते हुए पुन: दुर्गादेवी पर आकर समाप्त हुई। इससे पहले दुर्गादेवी मंदिर कसरहट्टी पर कसेरा समाज के वरिष्ठ लक्ष्मी नारायण एवं घनश्याम दास ने बताया कि महाराज सहास्त्रार्जुन विष्णु के 24 वें अवतार हैं। सहस्त्रार्जुन को उपास्य देवता मानकर पूजा जाता है। शोभायात्रा में सहस्त्रार्जुन की भव्य झांकी को देखकर लोग निहाल हो गए। शोभयात्रा में हरिशंकर, सीताराम, शिवकुमार, हरिओम, रुपेश, महेश वर्मा, कृष्ण कुमार कसेरा, कृष्णानंद, आशीष, आकाश, अभिषेक, भोलानाथ, ज्ञानेश्वर, शिवांशु, अमित कसेरा आदि मौजूद रहे।