फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर निकाली गई रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। आदर्श सारक्षरता कर्मी वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में शिक्षा प्रेरकों ने ब्लॉक मुख्यालय खंड विकास अधिकारी को पत्रक देकर भुगतान की मांग की। शिक्षा प्रेरकों ने 15 दिनो के अंदर भुगतान नहीं करने पर कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी है। इस दौरान बांह में काली पट्टी बांध कर रैली निकाली गई।
विज्ञापन

पत्रक में कहा कि जून 2015 में खंड विकास अधिकारी के कहने पर शोिक्षा प्रेरकों ने पिछड़ी जाति का सर्वे किया था, जिसका भुगतान दो वर्षों के बाद भी नहीं किया गया है। पूर्व में भी कई बार पत्रक देकर भुगतान की मांग की गई लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नही हुआ। एडीओ पंचायत ने स्वच्छता ग्राही ट्रेनिंग के दौरान कहा था कि अपने बैंक खाता संख्या ब्लॉक मुख्यालय के बाबू के पास जमा कर दें ,भुगतान करा दिया जाएगा, लेकिन आजतक भुगतान नही किया गया। ट्रेनिंग में कहा गया था कि जैसे ही आपका गांव खुले में शौच मुक्त होता है आपके ग्राम पंचायत में बने प्रति शौचालय 75 रुपया के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। शिक्षा प्रेरकों ने पिछड़ी जाति के सर्वे व स्वच्छता ग्राही के रूप में किए गए कार्य का भुगतान 15 दिनों के अंदर करने की मांग की है। इस दौरान भुगतान नहीं किया गया तो शिक्षा प्रेरक ब्लॉक मुख्यालय का घेराव करेंगे। पत्रक देने वालों में मनोज मिश्र, रामपाल यादव, रमेश कुमार, इंद्रजीत यादव, सोनी यादव, मीरा देवी, आशा देवी, नीलम सिंह, फूल कुमारी, रीता देवी, विजय लक्ष्मी, कुसुम लता, मंजू देवी आदि रहे। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर ब्लाक समन्वयकों ने शुक्रवार को साक्षरता रैली निकाली। खंड शिक्षाधिकारी ने हरि झंडी दिखा कर रैली का शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लॉक समन्वयक ने शिक्षा प्रेरकों को अपने क्षेत्र के सभी को निरक्षरों को साक्षर बनाने को कहा। लखनऊ में शिक्षा प्रेरकों पर हुई लाठी चार्ज की निंदा करते हुए उन्होंने बांह में काली पट्टी बांध कर रैली में भाग लिया। इस दौरान सुशील कुमार, आजाद सिंह, श्यामलाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें