फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण व सुदामा के झांकी देख भक्त हुए निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। लालडिग्गी स्थित एक लाज में रोटरी क्लब की ओर से आयोजित भागवत सप्ताह के समापन पर शनिवार को फूलों की होली खेली गई। भागवत कथा वाचक हरि वल्लभ शास्त्री नेे भगवान के विवाह प्रसंगों का मनोहारी वर्णन किया।
विज्ञापन

कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान के यहां निर्धन ब्राह्मण सुदामा पहुंचे। बाल सखा सुदामा को देख कर भगवान की आंखें सजल हो गईं। उन्होंने उनको एक झटके से ऐश्वर्य दे डाला। उन्होंने सूर्य ग्रहण के अवसर पर कुरुक्षेत्र में बृजवासियों से मिलन, भगवान के 16 हजार एक सौ आठ विवाह, 24 गुरुओं का कथा, उद्धव प्रसंग, कलयुग का वर्णन, राजा परिक्षित को उपदेश, सुखदेव जी का गमन एवं मारकंडे जी का कथा सुनाई। समापन पर फूल की होली भी खेली गई। भजन मंडली ने अपनी मनमोहक गायन किया, जिस पर भक्त नाचते रहे। श्रीकृष्ण व सुदामा की मोहक झांकी भी सजाई गई। शैलभ खंडेलवाल, डा. राजीव अग्रवाल, शिशिर अग्रवाल, राजेश कोठारी, श्याम बिहारी, रविंद्र नाथ, अनूप अग्रवाल, विनय सिंघानियां, मनीष सर्राफ, डा. ओमशंकर गुप्ता, सीपी गुप्ता आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन रोटरी क्लब के अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें