फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंगदान से लोगों को मिलती है जिंदगी: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। विश्व अंगदान दिवस पर राजकीय इंटर कॉलेज से शुक्रवार को जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली डीएम बिमल कुमार दूबे ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि अंगदान एक महादान है। अंगदान से कई लोगों को जिंदगी और रोशनी मिलती है। जनमानस रक्तदान की तरह अंगदान में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करें और जिला अस्पताल में पंजीयन कराए। जिला अस्पताल द्वारा प्रदान किए गए सर्टिफिकेट से अंगदान होगा। रैैली में बच्चों ने अंगदान जीवन मुस्कान, अंगदान महादान, अंगदान जन अभियान, अच्छी सोच नेक इराद, अंगदान से भारी फायदा के नारों से लोगों को जागरूक किया।
जिला विद्यालय निरीक्षक फूलचंद्र यादव ने अंगदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। रैली में प्रधानाचार्य सूर्यदेव सिंह, महेंद्र सोनकर, अशोक शुक्ला, बीना रानी सिंह, अनिता यादव, श्यामजी सोनी, स्टेनो शंभू कुमार आदि मौजूद रहे। कछवां में विश्व अंगदान दिवस पर श्री गांधी विद्यालय इंटर कालेज से बच्चो ने रैली निकाला। रैली आदर्श नगर पंचायत कछवां, शंकरपुर वार्ड, मंगरवारी वार्ड, दर्जियान वार्ड होते हुए जमुआ चौराहा,क्रिश्चियन हास्पिटल के रास्ते हुए पुन: गांधी विद्यालय इंटर कालेज पर समाप्त हुई। इस दौरान प्रधानाचार्य लक्ष्मी पांडेय, बीना कुमारी सिंह, श्वेता अग्रवाल, शालिनी सिंघल, ज्योति गोड, प्रमोद कुमार उपाध्याय, शैलेन्द्र कुमार, रामजी मिश्रा, दुर्गा पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने से बच्चे हुए परेशान
मिर्जापुर। नगर में शुक्रवार को विश्व अंगदान दिवस पर रैली निकाली गई, रैली में सड़कों और चौराहों पर सुरक्षा और ट्रैफिक की समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी, जिससे बच्चों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। अभिभावकों में इससे काफी रोष दिखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें