फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडिट के नाम पर स्कूलों से हुई वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्राइमरी स्कूलों में वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों के ऑडिट के नाम पर शिक्षकों से वसूली की गई। जिससे परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों में काफी रोष है। सूत्रों की मानें तो उसमें से कई शिक्षकों ने बीएसए से शिकायत भी की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने लेखाकार से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं बीएसए द्वारा जांच शुरु करने से विभाग में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है, कभी ट्रांसफर पोस्टिंग, तो कभी संशोधन के नाम पर शिक्षकों से वसूली की जाती है। बावजूद इसके बीएसए कार्यालय में शिक्षकों से वसूली का खेल थम नहीं पा रहा है। बीते दिनों विभाग के कार्यों की ऑडिट करने टीम जिले में आई। ऑडिट टीम विभाग कार्यों की जांच करके चली गई, लेकिन वसूली करने वालों ने टीम द्वारा ऑडिट करने के नाम पर भी शिक्षकों से वसूली कर लिया। ऑडिट टीम के नाम पर शिक्षकों से पांच सौ रुपये तक की वसूली करने की शिकायत की गई है।

मामले की जानकारी होने से विभागीय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि ऑडिट के नाम पर प्रति विद्यालय से पांच सौ से लेकर एक हजार तक की वसूली की जानकारी हुई है। बीएसए से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि बीएसए कार्यालय में फर्नीचर के नाम पर लाखों रुपये की खरीदारी की भी जानकारी मिली है, जिसकी भी जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में ऑडिट किया गया है । ऑडिट टीम के नाम पर कुछ लोगों द्वारा वसूली करने की जानकारी मिली है। जबकि बेसिक शिक्षा विभाग और ऑडिट टीम का इससे कोई लेना देना नहीं है। वसूली करने की जांच कराई जा रही है और संबंधित लेखाकार से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

- प्रवीण कुमार तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें