फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश में लागू हो पूर्ण शराब बंदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश नव निर्माण क्रांति मंच के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। अध्यक्ष लालबहादुर बिंद ने उत्तर प्रदेश में शराबबंदी लागू करने की मांग की। इसके लिए जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल और मुख्यमंत्री को पत्रक भेजा।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा कि देश के भविष्य युवाओं में शराब फैशन बनता जा रहा है। जिससे उनका भविष्य चौपट हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक व शैक्षिक विकास के लिए अच्छा संकेत नही है। इस पर अंकुश लगाया जाना जरूरी है। प्रदेश के गरीब मजदूर समाज शराब के नशे का गुलाम होकर अपनी गाढ़ी कमाई को शराब पर खर्च कर रहे हैं। जिससे उनके परिवार का आर्थिक, सामाजिक विकास रुक गया है। शराब के चलते महिलाओं का उत्पीड़न और अत्याचार बढ़ रहा है। सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही जिस थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री होते मिले तो थानाध्यक्ष सहित पुलिसवालों पर कार्रवाई हो। इस दोरान राम दुलार बिंद, सुरेंद्र शुक्ला, रामलखन सिंह, राजेश वर्मा, आशीष बिंद, रमेश बिंद, धनीशंकर मौर्य, रामेश्वर बिंद, अनिल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें