फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों की सुरक्षा को जल-प्रपातों पर लगा जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। विंढम फाल जल-प्रपात में पिछले दिनों कई सैलानियों के बह जाने के बाद जिला प्रशासन की पहल पर जिले के सभी जल-प्रपातों पर जाल लगा दिया गया है। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। गौरतलब है कि बारिश के दिनों में अक्सर जल-प्रपातों पर पानी का बहाव बढ़ जाता है, जिससे स्नान कर रहे सैलानी तेज बहाव के चलते बह जाते हैं। ऐसी स्थिति में पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर प्रशासन द्वारा सभी जल-प्रपातों पर मजबूत जाल लगवाया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों तेज बारिश के दौरान विंढम फाल व खरंजा में कई सैलानी पानी के तेज बहाव में बह गए थे, जिसमें से पांच सैलानियों की मौत हो गई थी। जिले की जल-प्रपातों पर हो रही घटना को देखते हुए जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे ने सिंचाई विभाग, जिला पंचायत एवं वन विभाग को कड़ा निर्देश देते हुए जनपद के सभी जल-प्रपातों पर जाल लगाने का निर्देश दिया था। जिलाधिकारी ने कहा था कि यदि जाल लगा दिया जाएगा तो दुर्भाग्यवश कोई घटना घटती है तो सैलानी पानी में बहने के बजाय जाल में फंस जाएंगे, जिससे उनको बचाया जा सकता है। जिलाधिकारी के इस कदम पर शुक्रवार को सिंचाई विभाग, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी व वन विभाग ने संयुक्त रूप से विंढ़म फाल, टांडा फाल, खरंजा, सिद्घनाथ की दरी, लखनिया दरी, चूना दरी आदि जल प्रपातों पर जाल लगवा दिया। जिलाधिकारी ने होमगार्ड कमांडेंट को निर्देश दिया है कि जिले के सभी पर्यटन स्थलों पर होमगार्डस के जवानों की ड्यूटी लगाई जाए ताकि सैलानी गहरे पानी में व खतरे वाले स्थान पर जाने से रोक सकें, और पर्यटक जल-प्रपातों का भरपूर आनंद उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें